फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP workers submitted memorandum against power cut

बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 29 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP workers submitted memorandum against power cut
चुनार तहसील क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल को दिया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव के बाद से ही तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। मनमाना कटौती की जा रही है। इसके चलते व्यापारी, किसान, छात्र सभी परेशान हैं। मनमाना बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में पेयजल समस्या भी गहराती जा रही है। साथ ही तापमान में वृद्धि के कारण जायद की फसलें भी सूख रही हैं। कटौती के कारण किसान फसलों की सिंचाई नही कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया गया था, लेकिन बिगड़ती जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रामलखन यादव, रमेश सिंह, गोरख यादव, अमरनाथ सिंह, गुलाब सिंह, शीतला प्रसाद यादव, कैलाश सिंह, संजय सिंह, जय जायसवाल रमापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed