{"_id":"626ae380d28205711e3d73a4","slug":"sp-workers-submitted-memorandum-against-power-cut-mirzapur-news-vns650644823","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
कार्रवाई न होने पर तहसील पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। तहसील क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल को दिया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव के बाद से ही तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। मनमाना कटौती की जा रही है। इसके चलते व्यापारी, किसान, छात्र सभी परेशान हैं। मनमाना बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में पेयजल समस्या भी गहराती जा रही है। साथ ही तापमान में वृद्धि के कारण जायद की फसलें भी सूख रही हैं। कटौती के कारण किसान फसलों की सिंचाई नही कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया गया था, लेकिन बिगड़ती जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान रामलखन यादव, रमेश सिंह, गोरख यादव, अमरनाथ सिंह, गुलाब सिंह, शीतला प्रसाद यादव, कैलाश सिंह, संजय सिंह, जय जायसवाल रमापति आदि मौजूद रहे।