फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP worker Priyanshu Ojha murder case attackers brutally killed him with an axe

सपा कार्यकर्ता हत्याकांड: गली में फैला खून, बिखरे हुए मांस के लोथड़े देख कांप उठी लोगों की रूह, पढ़ें मामला

Fri, 03 Jan 2025 04:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 03 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

SP Worker Priyanshu Ojha Murder Case: मिर्जापुर जिले में सपा कार्यकर्ता हत्याकांड को लेकर हड़कंप मचा है। हमलावरों ने सपा कार्यकर्ता के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर मौत की नींद सुला दिया। इसे लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिवार में घटना को लेकर कोहराम मचा है।

विज्ञापन
SP worker Priyanshu Ojha murder case attackers brutally killed him with an axe
सपा नेता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की हत्या के बाद से ही परिवार में चीख- पुकार मची है। वहीं आसपास के घरों में भी सन्नाटा पसरा है। वहीं लोगों में हमलावरों की बर्बरता को लेकर आक्रोश है। घटना के बाद गली में फैला खून और दीवारों पर पड़े खून के छींटे देखने के बाद हर किसी का कलेजा कांप उठा। हमलावरों के सिर पर ऐसा खून सवार था कि प्रियांशु पर तब तर कुल्हाड़ी और लाठी- डंडे से वार करते रहे जब तक उसके चीथड़े नहीं उड़ गए। घटना के बाद शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो पूरी गली में खून और मांस के लोथड़े दिख रहे थे। यह दृश्य देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।

विज्ञापन

घर के सामने प्रियांशु को रोक कर गली में ले गए हमलावर  
सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (22) स्वामी दयानंद मार्ग स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी में काम करते थे। वे बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर हरना की गली जा रहे थे। गली में विरोधी निलेश कुमार कसेरा का मकान पहले पड़ता है। निलेश ने अपने घर के पास प्रियांशु को रोक लिया और शिव मंदिर से सटी गली में ले गया। वहां अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। प्रियांशु के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। साथियों ने पैरों पर लाठी-डंडे मारे। शोर होने पर परिजन पहुंच गए। तब तक आरोपी भाग चुके थे। खून से लथपथ प्रियांशु को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों ने जब सूचना दी, तब कटरा कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने जांच की। प्रियांशु के पिता सुरेश चंद्र ओझा की तहरीर पर पुलिस ने निलेश कुमार कसेरा निवासी हरना की गली, गुलशन कुमार निवासी पेहटा का चौराहा, सोनू उर्फ अनुराग सिंह निवासी तुलसी चौक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मगर शाम को परिजनों के विरोध पर पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई।

विज्ञापन

परिजनों के विरोध पर बढ़ाई हत्या की धारा
प्रियांशु ओझा की हत्या के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर लेकर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। नई धारा से अनभिज्ञ परिजन पोस्टमार्टम कराने में जुटे रहे। उनको बस मुकदमा दर्ज होने की ही जानकारी थी। शव जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो परिजनों को मुकदमे की कॉपी मिली। तब पता चला कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, युवक की नृशंस हत्या के बाद मुकदमा गैर इरादतन का दर्ज होने पर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजन विरोध करने लगे। पोस्टमार्टम हाउस पर खुफिया तंत्र के लोग भी थे। जो परिजनों के विरोध की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते रहे।

देर शाम घर पहुंचने पर परिजनों ने गली में भी प्रदर्शन किया। विरोध को देखते हुए बृहस्पतिवार को शाम हत्या की धारा बढ़ाई गई। एएसपी ऑपरेशन ने बताया कि पहले परिजनों ने जो तहरीर दी थी, उस आधार पर गैर इरादतन का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed