फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sp worhers on bail mirzapur

मुख्यमंत्री का विरोध करने वाले सपाईयों को मिली जमानत

Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
sp worhers on bail mirzapur
मिर्जापुर। गंगा यात्रा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विरोध स्वरूप काली गाय भेंट करने जाते समय गिरफ्तार सपा के छह नेताओं को जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना की अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जेल से रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट से रिहाई आदेश जेल में पहुंचने पर शाम को सभी छह सपा नेताओं को रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को काली गाय देने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित कई अन्य धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को नेताओं के अधिवक्ता ओमप्रकाश चौधरी और कृष्ण मोहन तिवारी ने जमानत याचिक पर पक्ष रखा। सुनवाई करने के बाद शाम को सभी छह नेताओं को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल में रिहाई आदेश पहुंचने पर मंगलवार की शाम को अभय यादव पुत्र शैल कुमार यादव निवासी खुंटहा कोतवाली देहात, विशाल यादव पुत्र महेंद्र प्रसाद यादव निवासी सुंदर घाट कोतवाली शहर, दीपक मौर्या पुत्र प्रेम नरायण मौर्या निवासी उधेवा थाना सुरियावां भदोही, पीयूष यादव पुत्र अभय यादव निवासी विसुंदरपुर, अयूब अली पुत्र जाहिद अली निवासी वासलीगंज, सूरज यादव पुत्र छविनाथ यादव निवासी दुबेपुर पड़री को जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed