फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP will take out cycle yatra on August 5

पांच अगस्त को सपा निकालेगी साइकिल यात्रा

Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP will take out cycle yatra on August 5
मिर्जापुर। 2022 विधानसभा चुनाव करीब देखकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि चार से 14 अगस्त तक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के गीत कलाकार और पदाधिकारी भाजपा के नाकामियों को उजागर करने के लिए बूथ ढोल और मजीरा बजायेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आठ अगस्त को आगमन व मड़िहान विधानसभा का सम्मेलन रखा गया है। पांच अगस्त को पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पंचायत चुनाव के मनमानी के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साइकिल यात्रा के लिए जिला सहित ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी जो दी गई। उस पर खरा उतरने का काम करें। साढ़े चार सालो में प्रदेश 20 वर्ष पीछे हो गया है। जनता बेहाल है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता 2022 के विधानसभा में उन्हें उखाड़ फेंकेगी। बैठक का संचालन जिला महासचिव अभय यादव ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर यादव, शैलेष पटेल, दीपक मौर्या, श्याम मोहन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed