फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP made election strategy with allies

यूपी चुनाव 2022: सहयोगी दलों के साथ सपा ने बनाई चुनाव की रणनीति, ये दल रहे मौजूद

Mon, 03 Jan 2022 01:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 03 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
SP made election strategy with allies
समाजवादी पार्टी। - फोटो : amar ujala

मिर्जापुर जिले में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर सहयोगी दलों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। सहयोगी दलों में राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, जनवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अपना दल कमेरावादी और भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भागीदारी पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, भारत माता पार्टी, जनता उन्नत पार्टी, आदिम समाज पार्टी आदि के जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक में टिकट के दावेदारों व अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के अलावा सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की विधान सभावार बैठक कर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा निर्वाचन आयोग कभी भी कर सकता है, इसलिए हम सब को चुनाव के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जनपद की पांचों सीटें जीतेगी। पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चैरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही हैं। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर गठबंधन के प्रत्याशियों का सहयोग करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, महान दल के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार मौर्या, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल चौहान, अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राज बहादुर राजभर, भागीदारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद पाल, भारत माता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय बिंद, आदिम समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जुमराती अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed