फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP leaders took out PDA cycle public awareness tour

Mirzapur News: सपा नेताओं ने निकाली पीडीए साइकिल जन जागरण यात्रा

Sat, 23 Aug 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
SP leaders took out PDA cycle public awareness tour
पीडीए साईकिल जन जागरण यात्रा निकालते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व अन्य ।स्
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा कचहरी लोहिया ट्रस्ट से शुरू होकर कचहरी, सिविल लाइन, फतहां स्थित झुरी बिंद के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पीडीए साइकिल जन जागरण यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस जिला कार्यालय पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा का कई स्थान पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़, किसानों को खाद दो, बिजली दो, पानी दो के नारे लगाए। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से पार्टी अपना संदेश जनता तक पहुंचाएगी। कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम कर रही है। साल 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान, गरीब, मजलूम, व्यापारी व समाज के सभी वर्ग सरकार की तानाशाही रवैये से परेशान हैं। साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
साइकिल यात्रा इस बात का प्रतीक है कि भाजपा की वोट चोर की नीति अब काम नही आएगी। साइकिल यात्रा में अशोक यादव, मुन्नी यादव, राजेश भारतीय, आदर्श यादव आदि रहे। पटेहरा में ब्लॉक अध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव की अगुवाई में यात्रा दीपनगर से निकलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।

इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, निराला कोल, रामजी मौर्या, रामलाल कोल, कंचन यादव, शेषनारायण यादव आदि रहे। जमालपुर में देवकली इंटर कॉलेज से साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, रवि प्रकाश त्रिपाठी, विजय सिंह पटेल, दिनेश यादव आदि रहे। कछवां में आदर्श नगर पंचायत में पीडीए जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा में राजेंद्र यादव, सभाकत अली, शिवम प्रसाद, अरशद अली आदि रहे। छानबे में लालगंज, हलिया, छानबे क्षेत्रों में पीडीए साइकिल जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान कीर्ति कोल, दिलीप शर्मा, मुकुंद लाल यादव, संग्राम बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed