{"_id":"01ca0655f1dc09866f1408bc7a90da7a","slug":"sp-leader-wished-longevity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया की दीर्घायु की कामना
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए सपा जिला सचिव विजय बाबू मिश्रा द्वारा रविवार को विंध्याचल मंदिर परिसर में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरोहित समेत अन्य लोगाें ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कहा कि सपा मुखिया बीमारी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। विंध्याचल क्षेत्र के सपा नेताओं ने मंदिर परिसर में हवन कुंड में आहूति देकर मां विंध्यवासिनी से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान नारद मिश्रा, राजेश मिश्रा, पुनीत पाठक, ईश्वर दत्त त्रिपाठी, प्रेम कुमार शुक्ला, सतरोहन कुमार पांडेय, राजू यादव इत्यादि लोग रहे।
विज्ञापन