फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP flag waved on top of the ten seats

प्रमुख की दस सीटों पर सपा ने लहराया परचम

Mon, 08 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP flag waved on top of the ten seats
जिले में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा ने दस सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जबकि सिटी ब्लाक में बसपा समर्थित पुष्प कुमार और पहाड़ी में  पुष्पलता पत्नी अशोक पंडा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


मिर्जापुर में मझवां में संध्या पत्नी राजकुमार और सीखड़ में ममता सोनकर पत्नी अजय सोनकर पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। जिले में समाजवादी पार्टी को सिटी ब्लाक और पहाड़ी में झटका लगा।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव पद के मतदान के दौरान ब्लाकों पर  प्रेक्षक प्रदीप कुमार, डीएम राजेश कुमार सिंह, एसपी अरविंद सेन ने ब्लाकों  पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान और मतगणना रविवार को कड़ी सुरक्षा में हुआ। मतदान के दौरान ब्लाक परिसरों में गहमा गहमी का माहौल रहा।

सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। विकास खंड सिटी में बसपा समर्थित पुष्प कुमार 86 मत पाकर विजयी रहे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 35 वोट मिले। अपर उप जिलाधिकारी रत्नप्रिया ने बताया कि एक मत अवैध घोषित किया गया। आरओ भूपेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा किया।

जमालपुर संवाददाता के अनुसार सपा समर्थित संजय सोनकर 60 मत पाकर विजयी हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 58 मत मिले। जबकि दो मत अवैध घोषित किया गया।

आरओ उदयवीर ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा किया।

चुनार संवाददाता के अनुसार नरायनपुर ब्लाक में सपा समर्थित छांगुर ने 75 मत पाकर जीत दर्ज किया। जबकि उनके निकटत प्रतिद्वंदी राजेंद्र को 21 मत मिले।

वहीं अंजना को महज सात वोट से ही संतोष करना पड़ा। आरओ आरएन सिंह के अनुसार तीन मत अवैध मिले।
छानबे संवाददाता के अनुसार अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह और रमेश सिंह के बीच कांटे की लड़ाई कही जा रही थी।  इस लड़ाई में अवधराज सिंह ने 95 मत से विजयश्री प्राप्त किया।

जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश सिंह को 43 मत मिले। आरओ आरएन सिंह के अनुसार एक मत अवैध हुुआ। पड़री संवाददाता के अनुसार विकास खंड पहाड़ी में प्रेमशीला, पुष्पलता और प्रतिभा के बीच त्रिकोणी लड़ाई थी, लेकिन मतदान के बाद बसपा समर्थित पुष्पलता पत्नी अशोक पंडा ने 37 मत पाकर विजय दर्ज किया।

वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमशीला पत्नी सिद्वनाथ सिंह को 29 वोट ही मिले। जबकि प्रतिभा को एक भी वोट नहीं मिला। पहाड़ी ब्लाक प्रमुख का चुनाव शुरू से ही हाई प्रोफाइल रहा है। पुष्पलता शुरू से ही जिला प्रशासन की कार्रवाई की जद में रहीं। आरओ रामाश्रे यादव ने बताया कि दो मत अवैध घोषित हुए हैं।

उन्होंने विजयी प्रत्याशी के जीत की घोषणा किया। इस दौरान एडीएम विजय बहादुर ने मतदान का निरीक्षण किया। चील्ह संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन में सपा समर्थित ज्योति त्रिपाठी ने 46 मत पाकर विजय दर्ज किया।

 जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन सिंह को 14 मत ही मिले। आरओ आईयू सिद्दकी ने बताया कि दो मत अवैध घोषित किये गए हैं।

पटेेहरा कला ब्लाक में सपा समर्थित दिनेश पटेल ने 44 मत पाकर विजय श्री प्राप्त किया। जबकि उनके निकतम प्रतिद्वंद्वी को 22 मत मिले। आरओ चंद्रभान राम के अनुसार एक मत अवैध घोषित किया गया है।

राजगढ़ संवाददाता के अनुसार राजगढ़ ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख चुनाव में आशा देवी ने सर्वाधिक 101 मतों से विजय प्राप्त किया। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र सिंह को मात्र चार वोट ही मिले। वहीं आरओ विनय कुमार के अनुसार दो मत अवैध मिले।

लालगंज संवाददता के अनुसार काफी दिनों के बाद बसही मठ में ब्लाक प्रमुखी गई है। जिसमें मठ के नरेंद्र गिरि ने 35 मत से विजय प्राप्त किया है। जबकि भोला पटेल को 33 मत ही मिले। आरओ सुरेश चंद्र ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा किया।


हलिया संवाददाता के अनुसार   हलिया ब्लाक में सपा समर्थित ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र मानवेंद्र बहादुर सिंह ने 57 मतों पाकर विजयश्री प्राप्त किया। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष सिंह को 56 वोट मिले।

आरओ सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि   हलिया ब्लाक में जीत सिर्फ एक मत से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed