{"_id":"620bf61103eeb532117289b3","slug":"sp-district-president-bale-alliance-candidates-will-file-nomination-mirzapur-news-vns6387982127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष बाले, गठबंधन के प्रत्याशी करेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष बाले, गठबंधन के प्रत्याशी करेंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल कमेरावादी की ओर से चुनार और मड़िहान विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद सपा की ओर से यह बयान आया था कि इन दोनों सीट पर अभी पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन मंगलवार को अपना दल कमेरावादी की ओर से हुई पत्रकार वार्ता में सपा पदाधिकारी ने इस संशय को दूर किया। अपना दल कमेरावादी के मड़िहान विधानसभा के प्रत्याशी अवधेश सिंह पटेल और चुनार विधानसभा से प्रत्याशी डा. आरएस पटेल ने कहा कि वे सपा, अपना दल कमेरावादी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा घोषित संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी है। इस दौरान सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना ने भी गठबंधन के प्रत्याशी पर मुहर लगाया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि चुनार और मड़िहान विधानसभा से अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी गठबंधन के प्रत्याशी के रुप में नामांकन करेंगे।
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के नामांकन के लिए महज दो दिन बचे हैं। 16 व 17 फरवरी को नामांकन होना है। बुधवार को अपना दल एस, निषाद पार्टी, आप, अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी भी पर्चा भर सकते हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के नामांकन के लिए महज दो दिन बचे हैं। 16 व 17 फरवरी को नामांकन होना है। बुधवार को अपना दल एस, निषाद पार्टी, आप, अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी भी पर्चा भर सकते हैं।
विज्ञापन