फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sought clarification from the two departments Ex. engeneer

दो विभागों के एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 01 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 01 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sought clarification from the two departments Ex. engeneer
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें लाहिया गांवो में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान खामी मिलने पर संबंधित को जमकार फटकार लगाते हुए दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व राजकीय नलकूप के एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में एक माह शेष है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित अधूरे कार्यों को पूरा कर लें। मनरेगा में पीडब्ल्यूडी के कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


साथ ही मनरेगा के तहत कार्य कराने वाले विभागों को मार्च के अंत तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान उपायुक्त मनरेगा डा.एनएन मिश्रा ने बताया कि मनरेगा के तहत जिले में 122 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। अभी तक मात्र 25 करोड़ ही खर्च किया गया है।

उन्होंने पूर्वांचल विकास निधि के मद में आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधि से संपर्क करने और कार्य की सूची तीन दिन के अंदर प्राप्त करने तथा कार्य तत्काल प्रारंभ कर देने का निर्देश दिया।

कहा कि परियोजना निदेशक व सभी बीडीओ से कहा कि इंदिरा व लोहिया आवास में एक बार फिर पात्रता के आधार पर सर्वे करा लिया जाए। जिसे कोई भी पात्र व्यक्ति आवास पाने से वंचित नहीं रह जाए।


इसके अलावा पेयजल, सिंचाई, शौचालय, सीसी रोड, विद्युतीकरण, सर्वशिक्षा अभियान सहित अन्य विकास कार्यो की समीक्षा की।


बैठक में सीडीओ अमित कुमार सिंह, पीडी राजीव वनकटा, डीसी मनरेगा डा.एनएन मिश्रा,जिला अल्प संख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीएसओ एके सिंह सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed