{"_id":"66a199fb2210f96f92048264","slug":"sought-clarification-by-issuing-notice-to-eight-including-principal-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-119545-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रधानाचार्य समेत आठ को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रधानाचार्य समेत आठ को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रमुख सचिव समाज कल्याण डाॅ. हरिओम ने पिछले दिनों मड़िहान स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय वालिका विद्यालय का निरीक्षण किया था। उस दौरान छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की थी। छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मंडिहान स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय वालिका विद्यालय की व्यवस्था कागज पर ओके और धरातल पर कुछ और है। बीते शनिवार को जब प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम विद्यालय निरीक्षण करने पहुंचे थे तो छात्राओं ने उनसे मिलने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद छात्राओं ने पेयजल समस्या के साथ ही व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि उन्हें पाठ्य पुस्तक और ड्रेस तो जरूर मिल गए हैं, लेकिन लिखने के लिए कापी नहीं उपलब्ध कराई गई। इससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। मीनू के विपरीत खाने को लेकर भी छात्राओं ने शिकायत की थी। इस पर प्रमुख सचिव ने अपर निदेशक समाज कल्याण आरके सिंह को बुलाकर व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया था। पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रमुख सचिव ने सीडीओ विशाल कुमार को निर्देशित किया था। इस बीच बुधवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य, स्मार्ट क्लास में बैठकर मोबाइल फोन चलाने वाली शिक्षिकाओं, भोजन की व्यवस्था करने वाली संस्था व रसोइया समेत समेत आठ लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास ने बताया कि वे मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण करने गए थे। उसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।