फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Somewhere children were welcomed by clapping by applying tilak.

कहीं तिलक लगाकर तो कहीं ताली बजाकर बच्चों का किया गया स्वागत

Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Somewhere children were welcomed by clapping by applying tilak.
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण में कमी के कारण जिले में बुधवार से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय खुल गए। विद्यालयों में पहले ही दिन बच्चों की बड़ी संख्या पहुंची। विद्यालय में कहीं तिलक लगाकर तो कहीं ताली बजाकर बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन के तहत विद्यालयों को खोला गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर उनकी थर्मल स्कैनिंग की गई। हैंड सैनिटाइजर से उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया और मास्क के साथ विद्यालयों में प्रवेश दिलया गया। पहाड़ी विकास खंड के भगेसर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। हालांकि शासन की गाइड लाइन थी कि विद्यालयों को दो शिफ्ट में चलाया जाए लेकिन विद्यार्थियों के एक साथ पहुंच जाने से यह संभव नहीं हुआ। नगर के विद्यालयों में कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा गया। कंपोजिट विद्यालय मेवली में ताली बजाकर बच्चों का स्वागत किया गया। जिगना, पहले दिन शिक्षकों ने बच्चों को सोशलडिटेंसिंग व स्वच्छता की जानकारी दी गई ।अभिभावक भी काफी समय बाद स्कूल खुलने पर बच्चों के स्कूल तक पहुंच कर विद्यालय की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही है। विजयपुर प्रथम में 45 छात्र उपस्थित रहे। इसी तरह अन्य स्कूलों का हाल रहा। अदलहाट, बुधवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के खुलते ही नौनिहालों में उत्साह और उमंग देखा गया।विद्यालय में कोविड-19 का पालन करते हुए नौनिहालों को कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गरौङी, समदपुर, पचेगङा, इब्राहिमपुर, विशौराखुर्द, गोढौरा, हांसापुर,हाजीपुर,श्रीपुर,हिनौती,बरेव सहित क्षेत्रीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश करते ही पूरा प्रांगण गुलजार हो उठा। प्राथमिक विद्यालय गरौड़ी के प्रधानचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 190 बच्चों का दाखिला है जिसमें पहले दिन 95 बच्चों की उपस्थित रही।
विज्ञापन

सीखड़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने सीखड़ विकासखंड के आधा दर्जन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा, इंग्लिश मीडियम स्कूल खैरा, प्राथमिक विद्यालय हासीपुर आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर देखा और अध्यापकों के बारे में प्रधान अध्यापकों से जानकारी ली। इंग्लिश मीडियम स्कूल खैरा की प्रधानाध्यापिका रेखा सिंह, इंग्लिश मीडियम स्कूल पचराव सेकंड की प्रधानाध्यापिका रुचि सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोरइया की प्रधानाध्यापिका ललिता मौर्या ने बताया कि प्रथम दिन विद्यालय में आने के बाद बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed