फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Solve problems by organizing camps in villages: MD

गांवों में शिविर लगाकर कराएं समस्याओं का समाधान : एमडी

Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Solve problems by organizing camps in villages: MD
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विद्युत निगम वाराणसी जोन के एमडी विद्या भूषण ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिजली कनेक्शन, विद्युत बिलों में गड़बड़ी व सुधार आदि के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान कराएं।
विज्ञापन

बैठक में एमडी विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासकीय परियोजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में जो परियोजनाएं पूर्ण हो रही हैं, वहां विद्युत कनेक्शन की मांग की जा रही है, ऐसी स्थानों पर तत्काल विद्युत कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी कराएं। इसी प्रकार जो ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय आदि विद्युत कनेक्शन से वंचित हों, वहां प्राथमिकता से कनेक्शन दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में बकाया बिलों को जमा कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिस विभाग में बजट की उपलब्धता न हो, अपने विभागीय मुख्यालय से जिलाधिकारी के माध्यम से पत्राचार करते हुये बजट की मांग कर लें। उन्होंने विद्युत बिलों को बनाने में सुधार लाने पर जोर दिया। ताकि गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। बिल रीडिंग एजेंसियों के सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुये कहा कि घर-घर उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह समय से बिल उपलब्ध कराएं तथा बिलिंग रजिस्टर पर उपभोक्ता से हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि बिल बनाने की व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता है। उपभोक्ता बिल जमा करना चाहते हैं परंतु अधिक बिल बन जाने के कारण वे जमा नही कर पा रहे हैं। एमडी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि छोटे-छोटे बकायेदारों को परेशान न करते हुये बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिये ब्लॉक स्तर पर और यदि संभव हो तो ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाएं। वहां एसडीओ तथा जेई विद्युत के अलावा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी बिल पहुंचाने व बिल जमा कराने के कार्य से जोड़ा जाना चाहिए। अच्छा कार्य करने वाली पांच- पांच महिलाओं को प्रत्येक माह जिलाधिकारी के पास लाकर उन्हें सम्मानित भी कराया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed