{"_id":"5b08c8a746cc5a5ca1476ce37b0ed17f","slug":"solstice-are-on-the-market-buzzing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रांति पर बाजार रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रांति पर बाजार रहे गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व पर लाई-लावा सहित गुड़ व चीन से बनी खाद्य सामग्रियों की दूकानों पर खरीदारी करने के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा। संक्रांति का पर्व किसी ने गुरुवार को मनाया तो कोई आज मनाएगा। सजी दूकानों से किसी ने लाई-लावा का ढुंढा व चूड़ा खरीदा तो किसी ने बादाम, तिल, मेवा आदि से बनी स्वादिष्ट पट्टी की खरीदारी की। गुड़हट्टी बाजार में गुड़ खरीदाने भी ग्राहक जुटे रहे।
संक्रांति पर्व पर प्रमुख बाजारों में गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों की सोंधी महक ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही थी। प्रमुख बाजारों में गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों को खरीदने ग्राहकाें का रेला लगा रहा। गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों के दाम में कोई खास इजाफा नहीं होने से ग्राहकों को काफी राहत मिली। नगर के रामबाग रोड सहित चौबेटोला, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, महुवरिया रोड, रमईपट्टी, त्रिमोहानी, लालडिग्गी, तेलियागंज सहित नगर के कई बाजारों में स्थित दूकानों पर ग्राहकों का रेला लगा रहा। दूकानों पर गुुरुवार को चूड़ा 25-35 रुपया प्रति किलो सहित लाई का ढुंढा 50 रुपये, गट्टा 60 रुपये, सेव का ढुंढा 70 रुपये, बादाम पट्टी व तिलपट्टी 90 रुपये, लाई पट्टी 50 रुपये एवं रामदाना 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे गए।
नगर के रामबाग रोड पर सजी दूकानों पर लाई-लावा के ढुंढे सहित बादाम पट्टी, तिल पट्टी, गजक सहित कई अन्य स्वादिष्ट पट्टी व ढुंढा की खरीदारी करने ग्राहकों का तांता लगा रहा। नगर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों और चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। नगर के तेलियागंज स्थित दूकानदार संतोष गुप्ता का कहना है कि पर्व के मद्देनजर ग्राहक अपने पसंद के स्वादिष्ट आइटमों की खरीदारी करने में जुटे रहें, वहीं गुड़ विक्रेता राजू ने बताया कि पर्व के 15 दिन पूर्व ही गुड़ की बिक्री तेज हो गई थी, जो वर्तमान समय में भी जारी है।