फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Solar energy will power the district

सौर ऊर्जा से जिले में होगा बिजली उत्पादन

Mon, 16 Jan 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
Solar energy will power the district
सोलर पावर प्लांट - फोटो : amar ujala
छानबे के विजयपुर में सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने के लिए 75 मेगावाट का प्लांट लगाने की कवायद चल रही है। बुधवार को सोलर डायरेक्ट कंपनी का एक दल तुषार मलिक के नेतृत्व में निरीक्षण करने पहुंचा। टीम जिले मेें सोलर प्लांट लगने वाले स्थान का निरीक्षण कर रही है। कंपनी ने स्थान का चिन्हांकन करने की भी मांग जिला प्रशासन से किया है। जिससे सोलर पैनल सहित अन्य उपकरणों को लगाया जा सके।  
विज्ञापन



जिले के लोगों को बिजली की किल्लत से जल्द ही निजात मिलेगी। जिले में 75 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए प्लांट लगवाने की तैयारी शुरु हो गई है। सोलर प्लांट की स्थापना के लिए छानबे के विजयपुर के दादरकला में 250 एकड़ जमीन को चिन्हित की गई है। इस स्थान पर सोलर प्लांट लगाकर जिले की खपत के लिए बिजली बनाने की योजना है।
विज्ञापन



हांलाकि इसे पहले नेशनल ग्रिड से जोड़ा जाएगा। बिजली उत्पादन में प्रति मेगावाट लगभग पांच करोड़ खर्च आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण नेडा द्वारा परियोजना पर कार्य किया जाएगा। सौर प्लांट को फ्रैंच कंपनी सोलर डायरेक्ट द्वारा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंनी के प्रतिनिधि तुषार मलिक सदस्यों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीडीओ अमित कुमार सिंह से स्थान का चिन्हांकन कराने की मांग किया है। चिन्हंाकन के बाद समतलीकरण का काम शुरु होगा। इसके बाद ही सोलर पैनल सहित अन्य उपकरणों को स्थापित करने का काम शुरु किया जाएगा।



पीओ नेडा संजय कुमार ने बताया कि सौर ऊर्जा का प्लांट लगने से लोगाें को बिजली की किल्लत दूर होगी। कंपनी के कर्मचारी प्लांट लगाने के लिए निरीक्षण करने आए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed