फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sneak with a bag full of two lakhs escaped from inside the bank

बैंक के अंदर से दो लाख से भरा बैग लेकर उचक्का फरार

Tue, 13 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sneak with a bag full of two lakhs escaped from inside the bank
नरायनपुर। अदलहाट थाने के नरायनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के अंदर से सोमवार को दोपहर में काले रंग के बैग में रखे दो लाख रुपये व कागजात लेकर उचक्का फरार हो गया। बैग के मालिक को किसी ने एक किशोर द्वारा बैग लेकर जाने की जानकारी दी तो वे दौड़कर बैंक के बाहर गए। तब तक वह फरार चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उचक्कागिरी की घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विन्ध्यवासिनी टायर्स नरायनपुर व कृष्णा डेयरी फार्म के मालिक गणेश शंकर यादव दो लाख रुपये बैग में रखकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा नरायनपुर में जमा करने आए थे। बैग को काउंटर पर रखकर वे एक कर्मचारी से बात करने लगे। तभी एक किशोर उनके बैग को लेकर भाग गया। कर्मचारी से बात करने के बाद वे बैग की ओर मुड़े तो देखा बैग नहीं था। पूछने पर किसी ने बताया कि कोई किशोर बैग लेकर गया है। वे बैंक के बाहर गए, तब तक वह फरार हो गया था। गणेश शंकर यादव ने बताया कि बैग में दो लाख रुपये, चार बैंक का पासबुक, पिकअप व बैगनार गाड़ी के पेपर, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात रखे थे। घटना के बाद 112 नंबर को डायल कर पुलिस को बुलाया। घटना की तहरीर पुलिस चौकी नरायनपुर व थानाध्यक्ष अदलहाट को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकालकर छानबीन में जुट गई। फुटेज देखने से लग रहा है कि बच्चे के साथ एक युवक भी मास्क लगाकर गणेश शंकर यादव का पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। अदलहाट थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed