फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sixth Sahiwal calf born through surrogacy

Mirzapur News: सरोगेसी से छठवीं साहीवाल बछिया जन्मी

Sun, 04 Jan 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sixth Sahiwal calf born through surrogacy
राजीव गांधी दक्षिण परिसर में भ्रूण स्थानांतरण तकनीक से जन्मी बछिया को देखती टीम। स्रोत- द​​क्ष
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिण परिसर स्थित कृषि विज्ञान संस्थान के पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय में स्वदेशी सरोगेट गाय ने भ्रूण स्थानांतरण तकनीक के माध्यम से लिंग-परिक्षित भ्रूण का उपयोग करते हुए 24.5 किलोग्राम भार की स्वस्थ साहीवाल बछिया को जन्म दिया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय में स्वदेशी गंगातिरी व साहीवाल पशु नस्लों के संरक्षण व आनुवंशिक उन्नयन के लिए अनुसंधान परियोजना संचालित की जा रही है। इसका क्रियान्वयन डाॅ. मनीष कुमार कर रहे हैं। इसमें एफवीएएस डेयरी फार्म में एक स्वदेशी सरोगेट गाय ने भ्रूण स्थानांतरण तकनीक के माध्यम से लिंग-परिक्षित वीर्य का उपयोग करते हुए 24.5 किलोग्राम भार की स्वस्थ साहीवाल बछिया को जन्म दिया। परियोजना के अंतर्गत साहीवाल नस्ल का छठवां सफल प्रसव हुआ है। नवजात बछिया का निरीक्षण फैकल्टी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. अमितराज गुप्ता तथा राजीव गांधी दक्षिण परिसर के प्रभारी प्रो. बी एम एन कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने डेयरी फार्म की प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिकों एवं तकनीकी टीम का उत्साह वर्धन किया। कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. यूपी सिंह ने भी स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में फैकल्टी द्वारा निरंतर अर्जित की जा रही उपलब्धियों की सराहना की। परियोजना को सह-अन्वेषक डा. कौस्तुभ किशोर सराफ व डा. अजीत सिंह के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed