फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six arrested including sp leader in kidnapping

अपहरण में पूर्व सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including sp leader in kidnapping
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार से शनिवार को अपहृत किसान को पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार की रात को दबिश देकर चुनार के जमालपुर माफी स्थित एक ट्यूबवेल से बरामद किया। पुलिस ने मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व मड़िहान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा सोमवार को एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन

राजगढ़ गांव निवासी छोटेलाल (45) शनिवार को अपने साथी मुन्नर के साथ ददरा बाजार की तरफ जा रहा था। राजगढ़ कर्बला के पहले दोपहर के समय बोलेरो सवारों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और सोनभद्र की तरफ भाग गए। छोटेलाल का पुत्र भी पांच माह पूर्व से लापता है। पुत्र के लापता होने के मामले में छोटेलाल ने सपा के पूर्व मड़िहान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश पटेल और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छोटेलाल के अपहरण को उसके पुत्र के अपहरण से जोड़कर जांच कर रही है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीओ नक्सल अजय राय के नेतृत्व में टीमों को लगाया गया था। पुलिस और एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन कर रही थी। रविवार की रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव स्थित सुभाष सिंह के ट्यूबवेल पर छापामार कर शैलेश कुमार पटेल पुत्र गुलाब सिंह, तरुण विश्वकर्मा पुत्र अनंत नाथ विश्वकर्मा निवासी ददरा, कमला उर्फ अंगद पांडेय पुत्र छोटकउ निवासी बरौधा कोतवाली कटरा, देवेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सराया थाना पड़री, मुन्नी उर्फ विमलेश यादव पुत्र हीरा यादव निवासी देवपुरा पहड़ी व सुभाष सिंह उर्फ नागेंद्र सिंह पुत्र स्व. रामलाल सिंह निवासी जलालपुर माफी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से छोटे लाल को मुक्त कराया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद करते हुए एक रिवाल्वर व कारतूस जब्त किया है।
विज्ञापन

लापता पुत्र का नहीं चल सका पता, कहीं हत्या हो नहीं हुआ
पांच माह पूर्व किसान छोटेलाल का पुत्र हुआ था लापता
मिर्जापुर। छोटेलाल को तो पुलिस ने बरामद कर लिया, पर उसके लापता पुत्र के बारे में जानकारी नहीं मिल रही। जबकि उसके मामले में गिरफ्तार आरोपी सपा के पूर्व मड़िहान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश पटेल पर ही छोटेलाल ने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बीते वर्ष दिसंबर में छोटेलाल का राशन कार्ड निरस्त हुआ तो उसने इसकी पड़ताल की। पता चला कि उसके पुत्र धर्मेंद्र ने तीन लाख छह हजार 462 रुपये का धान बजरंग राइस मिल को बेचा है। इसके बाद वह राइस मिल में पता करने गया। इसके बाद राइस मिल वाले उसे तीन माह तक राशन कार्ड निरस्त होने के बदले राशन देते रहे। सरकार ने जब अनाज के साथ अन्य सामान देना शुरू किया तो छोटेलाल ने योजना के आच्छादित करने की मांग की। यह मामला बढ़ा कि उसका पुत्र भी लापता हो गया। इसपर छोटेलाल ने पुत्र के लापता होने और उसके नाम से फर्जी तरीके से धान बेचे जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मिल मालिक व सपा नेता शैलेश पटेल और उसके भाई ममतेश पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुत्र का पता नहीं चला, पर छोटेलाल का अपहरण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले शैलेश पटेल को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। किसी और को विधानसभा अध्यक्ष नहीं बनाया गया। इस समय शैलेश पटेल सिर्फ पार्टी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed