फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sisters will be able to meet brothers in jail on Bhaiya Dooj RTPCR negative report will be necessary

भैया दूज पर जेल में भाइयों से मिल सकेंगी बहनें, 72 घंटे तक की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगी जरूरी

Tue, 02 Nov 2021 03:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Nov 2021 03:21 PM IST
सार

शनिवार को सामान्यतः जेल में मुलकात बंद रहती है। भैया दूज शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में मुलाकात नहीं हो पाती है। इसको लेकर सभी जिलों के जेल अधीक्षकों को पत्र जारी हुआ है।

विज्ञापन
Sisters will be able to meet brothers in jail on Bhaiya Dooj RTPCR negative report will be necessary
Bhai Dooj

विस्तार

जेल में शनिवार को मुलाकात बंद रहती है। इस बार भैया दूज पर्व भी शनिवार को पड़ रहा है। इस कारण जेल प्रशासन ने बहनों को जेल में भाईयों से मिलने की अनुमति दी है। इसके लिए सभी जिलों के जेल अधीक्षक को पत्र जारी हुआ है। मुलाकात करने आने वाले भाई-बहन को 72 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन


कोविड के चलते जेल में मुलाकात बंद थी। 16 अगस्त से मुलाकात शुरू हुई है। प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार को सामान्यतः जेल में मुलकात बंद रहती है। भाई-बहन का पर्व शनिवार छह नवंबर को पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार का दिन पड़ने के कारण मुलाकात नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एंव सुधार सेवायें ने पत्र जारी कर बताया कि भाई दूज का पर्व छह नवंबर शनिवार को पड़ रहा है। जिसको देखते हुए भाई-बहनों को कारागार में निरुद्ध महिला-पुरुष बंदियों से मुलाकात कराए जाने से पहले समुचित व्यवस्था कर ली जाए। पूर्ण संवेदनशीलता के साथ पर्व की गरिमा के अनुरुप मुलाकात कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई-दूज के पर्व पर मुलाकात के लिए आने वाले भाईयों-बहनों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि मुलाकात करने आने वाले भाई-बहन को 72 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर की कोविड जांच रिपोर्ट लाना होगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही मुलाकात होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed