फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Single route system will be implemented from January 2

Mirzapur News: दो जनवरी से लागू होगी एकल मार्ग व्यवस्था

Fri, 02 Jan 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Single route system will be implemented from January 2
मिर्जापुर। तीन दिन के प्रयोग के बाद बथुआ के पास एकल मार्ग व्यवस्था दो जनवरी से लागू की गई है। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि बथुआ तिराहा शीतला माता मंदिर पर यातायात के दबाव को कम करने व लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी निराकरण के लिए 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक यातायात के बेहतर व्यवस्था के लिए डायवर्जन व एकल दिशा मार्ग व्यवस्था लागू किया गया था। इस दौरान बथुआ तिराहा पर यातायात सामान्य रहा। इस आधार पर निर्णय लिया गया। दो जनवरी से प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक डायवर्जन व एकल मार्ग व्यवस्था लागू किया जाएगा। इसमें समोगरा से किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश बथुआ तिराहा की तरफ नहीं होगा। भारी वाहनों का प्रवेश रामटेक चौराहा, बरकछा से होगा। समोगरा से आने वाले छोटे वाहनों को लोहंदी महावीर मार्ग से सबरी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लोहंदी महावीर मार्ग से सबरी तक एकल दिशा मार्ग रहेगा। बथुआ से लोहंदी मार्ग तक वन वे रहेगा। प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहनों को सीधे रीवां रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा। उन वाहनों को विकास भवन पथरहिया ओवर ब्रीज तक डायवर्ट किया जाएगा। वहां से यू टर्न लेकर बथुआ होते हुए रीवां मार्ग पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed