फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Silver veneered doors will be installed in the sanctum of Mother Vindhyavasini

मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में लगेंगे रजत मंडित दरवाजे, झारखंड के श्रद्धालुओं ने किया दान

Wed, 27 Apr 2022 09:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 09:53 AM IST
सार

 रांची के श्रद्धालु संजय चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विक्रम व उनके साथियों ने  राजस्थान में 101 किलो चांदी से बनाए गए रजतमंडित दरवाजे दान किए हैं।

विज्ञापन
Silver veneered doors will be installed in the sanctum of Mother Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में रजत मंडित दरवाजे लगवाने वाले श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल में आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी माता के गर्भ गृह में दरवाजों को रजतमंडित किया जाएगा। यह पुनीत कार्य रांची के श्रद्धालु संजय चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विक्रम व उनके साथी कर रहे हैं। उन्होंने राजस्थान में 101 किलो चांदी से बनाए गए रजतमंडित दरवाजे दान किए हैं। इसे गर्भगृह में लगे पीतल के द्वारों पर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


यह श्रद्धालु विगत 25 वर्षों से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए नवरात्रि में आते रहे हैं। जब भी आते थे तो पीतल का दरवाजा देखकर मन में ठान लिया कि एक दिन चांदी का दरवाजा मां के आशीर्वाद से लगवाएंगे। उनका कहना है कि मां ने उनकी सुन ली और उन्हें सक्षम बनाया।
विज्ञापन


अपने तीर्थ पुरोहित जीत नारायण से मंत्रणा कर मां विंध्यवासिनी के गर्भ गृह में लगे रजत मंडित दरवाजे लगाने के लिए मंगलवार को पहुंचे। जिला प्रशासन की अनुमति ना होने के कारण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जल्द ही इसका भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा। उनके साथ राजस्थान के कारीगर भी आए हैं जो इस कार्य को करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed