{"_id":"5fedf2828ebc3e3f7e5d3ed1","slug":"si-suspended-for-pressurizing-not-to-testify-against-bsp-mp-atul-rai-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में एसआई निलंबित, बसपा सांसद के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में एसआई निलंबित, बसपा सांसद के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाने का मामला
Thu, 31 Dec 2020 09:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को लालगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया। उन्हें वाराणसी के लंका थाने पर तैनाती के दौरान मऊ जिले के घोसी के बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ गवाही न देने के लिए गवाहों पर दबाव बनाने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
जेल में बंद घोसी के बसपा सांसद अतुल राय और उनके करीबी सुधीर सिंह के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई एसएसपी वाराणसी के निर्देश पर अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने वाली बलिया के एक गांव की युवती की तहरीर के आधार पर की गई थी।
विज्ञापन
मामले में लंका थाने पर तैनात उप निरीक्षक संजय कुमार राय पर सांसद के खिलाफ गवाहों पर गवाही न देने के लिए दबाव बनाने का आरोप था। इस समय उप निरीक्षक संजय कुमार राय लालगंज थाने पर तैनात हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने आरोपी सांसद अतुल राय के खिलाफ गवाही न करने का दबाव बनाये जाने, अभियोजन को प्रभावित किए जाने सहित गंभीर आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया।
विज्ञापन