फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   shot himself after a dispute with girlfriend

प्रेमिका से विवाद के बाद खुद को गोली मार जान दी

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
shot himself after a dispute with girlfriend
मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के सड़क किनारे घर से कुछ दूर कार से उतरकर एक व्यक्ति ने खुद को सिर में गोली मार ली। पुलिस तमंचा और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भरौली निवासी राम विलास बिंद (45) पुत्र रामलाल बिंद पिछले दो माह से लिव इन रिलेशनशिप में मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव में एक महिला के साथ रहता था। उसकी पत्नी पुत्र और एक पुत्री के साथ सोनभद्र के बैडाड़ अमरावती में रहती हैं। जिस महिला के साथ वह रैकरा गांव में रहते थे, उससे पहले से ही एक पुत्र और एक पुत्री है। उसे वह मेरठ से साथ लेकर आया था। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे घर प्रेमिक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से निकला। घर से करीब 250 मीटर दूर सड़क किनारे उसने तमंचे से सिर के दाहिने ओर फायर कर दिया। सिर से गोली आर-पार हो गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर राहगीरों ने शोर मचाया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश पटेल और बाद में सीओ नक्सल अजय राय मौके पर पहुंच गए। मौके पर राम विलास के शव के पास तमंचा मिला। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। सीओ नक्सल अजय राय का कहना है कि प्रेमिका से विवाद के बाद व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। महिला पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के खिलाफ भी अवैध तमंचा रखने का मुकदमा दर्ज होगा। थानाध्यक्ष शैलेश पटेल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि राम विलास महिला के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रहता था। दोनों एक दूसरे पर किसी और से संबंध होने को लेकर आए दिन झगड़ा करते थे। राम विलास रविवार दोपहर आया तो कार में गांव की एक महिला भी थी। किसी ने बताया कि राम विलास महिला को लेकर आया है। घर पहुंचा तो उसकी प्रेमिका ने उससे विवाद किया। प्रेमिका थाने पर जाने के लिए निकली तो वह भी पीछे से आया। उसने उसे रोकने की कोशिश की, परंतु वह नहीं रुकी। इस पर राम विलास ने तमंचा निकालकर कहा कि रुको नहीं तो वह खुद को गोली मार लेगा। प्रेमिका नहीं रुकी तो राम विलास ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed