फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shops are being operated through thieves door to door

बंदी में चोर दरवाजे से संचालित हो रहीं दुकानें

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shops are being operated through thieves door to door
मिर्जापुर। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर जहां शासन व प्रशासन की बेचैन बढ़ी हुई है। वहीं शहर से लेकर गांव तक लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बंदी में हॉली-डे समझ कर लोग सड़कों पर मौज मस्ती कर रहे हैं। चोर दरवाजे से अधिकांश के दुकानें भी संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र सरैया, भटौली, जीउती के अलावा बीरशाहपुर मार्ग, रमईट्टी-कनौराघाट मार्ग पर नयकेपुरवां, अर्जुनपुर, हरिहरपुर चौराहा आदि स्थानों बेखौफ दुकानें संचालित की जा रही हैं। पुलिस की चौकसी का भी लोगों पर असर नहीं। जिगना, क्षेत्र में बंदी से जहां सड़कों पर सन्नाटा है लेकिन गांव में लोग लापरवाह बने हुए हैं। न तो कोविड नियमों का पालन हो रहा है और न ही बंदी की कोई चिंता की जा रही है। पंचायत चुनाव बीतने के बाद जीते प्रत्याशी महामारी को नजर अंदाज कर जश्न मना रहे हैं। दुकानें सुबह से देर रात तक पहले जैसे खुल रही हैं। दुकानों पर भीडं लगने के साथ ही कहीं कहीं अच्छी खासी जमघट लग रहा है। जिगना, पाली, राजमन बघौरा, हरगढ़, नरोइया, बिहसड़ा, विजयपुर, खम्हरिया कला, श्रीनिवासधाम, भटेवरा व गैपुरा आदि बाजारों में बंदी का माहौल है। लालगंज, राजमार्ग- 7 पर स्थित बाजार में वाहनों का आवागमन शुरू है। छिटपुट दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें बंद रहीं। पुलिस प्रशासन की चौकसी और सायरन की आवाज सुनते ही लोग इधर-इधर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

आधे शटर खोलकर बेच रहे सामान
हलिया, ग्रामीण क्षेत्रों में बंदी का कोई असर नहीं दिख रहा। बाजारों में अधखुले शटर के बीच लोगों की ओर से दुकानें संचालित की जा रही हैं। सड़कों पर बे-वजह लोग घूम रहे हैं। पड़री, प्रमुख बाजारों पड़री, भरपूरा, डगमगपुर, दाढ़ीराम, मोहनपुर, अघवार आदि छीटपुट दुकानों को छोड़ सभी दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। प्रमुख बाजार होने के नाते पड़री में बंदी का पालन नहीं हो रहा है। लोग सब्जी, राशन जैसी आवश्यक सामानों के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। चुनार, नगर में बंदी का असर तो दिख रहा, लेकिन कुछ इलाके में इक्का दुक्का दुकानें खुली हुई है। साग सब्जी के दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी दुकानों को खोल बैठे हैं। जिस इलाके में पुलिस की सख्ती दखिाई दे रही है वहां तो लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करते नजर आ रहे, लेकिन कुछ इलाके के लोग अभी भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकों से धड़ल्ले से बेची जा रही शराब
मिर्जापुर। बंदी में ठेकों पर सरकारी शराब व भांग क्षेत्रों में धड़ल्ले से बेची जा रही है। बेचने का तरीका बस अलग है। दिखावे के तौर पर बंद दुकानों के बाहर बैठे लोग लॉकडाउन में ठेका बंद होने की बात कर मनमाने दर पर शराब और भांग बेचकर सेल्स मैन माला माल हो रहे हैं। कलवारी, मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारी बाजार स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। दिन के उजाले में नहीं रात के अंधेरे में बेधड़क बेची जा रही देसी शराब सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed