फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   shikshamitra in proccession

शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस

Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra in proccession
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
शिक्षामित्रों ने मांगों को मनवाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपने के बाद शिक्षामित्रों ने नगर में जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग आठ सौ शिक्षामित्र सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां मुख्य रास्ते को अवरुद्ध कर बैठे शिक्षामित्रों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा में आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय धर दूबे ने कहा कि वे लोग पिछले 17 वर्षों से पढ़ा रहे हैं। अब  जीवन यापन की समस्या आ गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इस समस्या का शीघ्रता से समाधान करे। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी प्रतिनिधि या जिम्मेदार मंत्री द्वारा कोई ठोस आश्वासन न मिलना निंदनीय है।
विज्ञापन

यहां मजिस्ट्रेट को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के  बाद आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए रामबाग, संकट मोचन, वासलीगंज होते हुए बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे ओर नारेबाजी की। यहां भी सभा की। यहां बीएसए ने उन्हें अगले आदेश तक अपने विद्यालयों में रहने को कहा। वहीं दूसरे दिन भी जिले के कई विद्यालयों में ताला बंद रहा। ये वे विद्यालय हैं जो शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापकों के सहारे चलते हैं। कलेक्ट्रेट और बीएसए दफ्तर पर सुरक्षा में काफी संख्या में फोर्स की तैनाती रही। सभा को विनोद सरोज, दिनेश सिंह, विनय सिंह, आदि शंकर सिंह, रामदेव यादव, संदीप शर्मा, अशोक यादव्र दुर्गा सिंह्र राजेश दुबे, राजेश मिश्रा, दिलीप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed