{"_id":"276f77598b28bf8be10b41c568584214","slug":"shicshamitron-fury-over-appointment-letters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र को लेकर शिक्षामित्रों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र को लेकर शिक्षामित्रों में रोष
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समति की बैठक सोमवार को रेलवे कालोनी स्थित मनोरंजन सदन के परिसर में हुई। बैठक में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों ने नियुक्ति पत्र मिलने में विलंब होने पर रोष जताया।
शिक्षामित्रों ने 11 जून से बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के चलते शिक्षामित्रों केे नियुक्ति पत्र मिलने में विलंब हो रहा है। जिससे शिक्षामित्रों में रोष व्याप्त है।
शिक्षामित्र 11 जून से बीएसए कार्यालय पर धरना पदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी बीएसए की होगी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने तक शिक्षामित्र धरना करते रहेंगे।
विज्ञापन
जिला महामंत्री डाक्टर कुमार भारती ने कहा कि शिक्षामित्र अब राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिक्षामित्रों के समायोजन में विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही हैं।
जिससे शिक्षामित्रों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे शिक्षामित्रों में रोष व्याप्त है। बैठक में त्रिभुवन सिंह, वंदना पांडेय, गीता मौर्य, अनिल कुमार मिश्रा, संतोष, लल्लन प्रसाद, जगदीश यादव, विद्या शंकर, त्रिलोकी पाल, असलम आदि रहे।