फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shastri bridge's light lost in the dark

अंधेरे में खो गई शास्त्री पुल की रोशनी

Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shastri bridge's light lost in the dark
शास्त्री ब्रिज छाया अंधेरा। - फोटो : MIRZAPUR
जिले का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला शास्त्री पुल एक बार फिर से अंधेरे में डूब गया है। लाखों रुपये की लागत से इस पुल को सजावटी एलईडी से सजाया गया था लेकिन यह लाइट खराब होने से पुल की रोशनी अंधेरे में खो गई और पुल पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

शास्त्री पुल जिले को औराई होकर सीधे गोरखपुर, बाएं चील्ह होते हुए संत रविदास नगर व प्रयागराज और औराई से दाहिने वाराणसी से जोड़ता है। इस पुल का महत्व इसी से लगाया जा सकता है कि यह पुल नगर के बीच से होता हुआ औराई को सीधे नगर के जंगीरोड से जोड़ता है। जो एक बार फिर दाहिनी तरफ प्रयागराज और बाएं जाने पर एनएच सात व वाराणसी से जुड़ जाता है। इसकी इसी विशेषता को देखते हुए गंगा नदी पर बने पुल पर सजावटी एलईडी लाइटें लगवाई गई थी। पुल पर तकरीबन तीन वर्ष पहले से 68 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइटें लगवाई गईं थी। स्थिति यह है कि एक हिस्से की तो कुछ लाइटें जल रही थी। लेकिन अब वह भी बंद हैं। इसी प्रकार, दूसरे हिस्से की अधिकांश लाइटें तो पहले से ही बंद पड़ी हैं। इससे रात में आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

लगभग तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अनुराग पटेल के समय में इस पुल के दोनों तरफ के विद्युत पोलों को पूरी तरह से एलईडी लाइट से सजाया गया था। उस समय 68 लाख रुपये खर्च हुए थे। कुछ समय तक तो यह लाइटें ठीक चली। इसके जलने से रोशनी तो होती ही थी लेकिन पुल का दृश्य भी बहुत सुंदर लगता था। अब यह काफी समय से एक तरफ की लाइटें बंद पड़ी हैं। इसलिए लोगों को रोशनी की भी समस्या हो रही है। पुल पर जब पूरी लाइटें जलती थी तो भरपूर रोशनी मिलती थी। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें भी अच्छी लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से शास्त्री सेतु पर लाइटें जलनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन को भी सतर्क रहना चाहिए। पुल पर रात में प्रकाश की सख्त आवश्यकता होती है।
- चंद्रप्रकाश यादव, लल्लाघाट
इसके लिए कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। नहीं तो इतनी महंगी लाइट लगवाने का कोई लाभ नहीं।
- कृष्णा मौर्य, पुतलीघर
एलईडी लाइटों के जलने से शास्त्री सेतु व गंगा का दृश्य बहुत सुंदर लगता है। प्रशासन को खराब लाइटें को बदलकर नई लाइटें लगवानी चाहिए।
- खुर्शीद आलम, लखनपुर
पोल की स्ट्रीट लाइटें तो जरूर ही जलनी चाहिए। भले ही पोलों पर लपेटी हुई लाइटें न जलें। लेकिन यहां तो स्ट्रीट लाइट तक नहीं जल रही है।
- नर्मदा प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed