फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   shastri bridge closed for four days pilgrims will be travel long distance to vist Maa Vindhyavasini tample

यूपी: मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए तय करना पड़ेगा लंबा रास्ता, चार दिन बंद रहेगा यह पुल

Tue, 16 Mar 2021 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Mar 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
shastri bridge closed for four days pilgrims will be travel long distance to vist Maa Vindhyavasini tample
बंद पड़ा शास्त्री पुल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का शास्त्री पुल मंगलवार की सुबह सात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुल पर मरम्मत के बाद लोड टेस्टिंग का काम चल रहा है। इस कार यातायत ठप पड़ा है। अब लोगों को शहर और मां विंध्यवासिनी मंदिर आने के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी।

विज्ञापन


कछवां-भटौली व चुनार पुल के अलावा दो पीपा पुल आवागमन में सहायक बनेंगे। पुल बंद होने के बाद लोगों ने नाव का सहारा लिया। इस दौरान नाव पर क्षमता से अधिक सवारी भी देखने को मिली। 19 मार्च तक पुल बंद रहेगा।
विज्ञापन


पुल में खराबी आने के कारण पिछले दो वर्ष से शास्त्री सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी थी। इसके बाद पुल की मरम्मत की गई। मरम्मत किए जाने के बाद पुल पर भारी वाहनों के आवागमन किए जाने के संबंध में लोड टेस्टिंग की जानी है। जिससे यह निर्धारित हो सके कि पुल से कितने टन के वाहन गुजर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

shastri bridge closed for four days pilgrims will be travel long distance to vist Maa Vindhyavasini tample
नाव का लेना पड़ रहा सहारा। - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए सेतु निगम ने पुल पर लोड टेस्टिंग शुरू किया है। चार दिनों तक पुल पर लोडेड वाहन खड़े करके टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए शास्त्री पुल को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। पुल पर आवागमन बंद कर दिए जाने से पुल से होकर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

सबसे अधिक समस्या कोन ब्लॉक के लोगों को हो रही है। कोन ब्लॉक के ज्यादातर लोग शास्त्री पुल से होकर नगर में आते थे। पुल बंद होने से सबसे अधिक समस्या का सामना उनको करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह छात्र व कामकाजी लोगों ने गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लिया। इस दौरान नाव पर ओवरलोड भी देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed