फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shaheed Ravi's last words in Baramulla Encounter

बारामुला में शहीद हुए रवि की पत्नी से हुई आखिरी बातचीत आई सामने, कहा था- फोन रखो, ऑपरेशन...

Wed, 19 Aug 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Aug 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Ravi's last words in Baramulla Encounter
रवि कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

फोन रखिए, अभी एक ऑपरेशन पर जा रहा हूं। ऑपरेशन से लौटकर आने के बाद फोन करूंगा। और फिर वो बात अधूरी ही रह गई। जवान के पत्नी से फोन पर कहे ये आखिरी शब्द थे, इसके बाद फोन नहीं आया। देर रात जवान को गोली लगने और फिर शहादत की सूचना आई। जिससे घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सेना के जवान ने आतंकियों से मुठभेड़ से पहले अपने परिवार के लोगों से बात की थी। सुबह पत्नी और मां से बात चीत हुई थी। बाद में दोपहर में पत्नी ने फोन किया तो जवान रवि सिंह ने कहा कि फोन रखिए अभी ऑपरेशन पर जा रहा हूं। ऑपरेशन से लौट के आने पर फोन करूंगा। पत्नी रवि के फोन का इंतजार करती रही, पर रात में आए फोन से मानों परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। किसी का बेटा, किसी का पति और किसी का भाई, दोस्त देश की रक्षा करते-करते शहीद हो गया।
विज्ञापन

 

Shaheed Ravi's last words in Baramulla Encounter
बारामूला एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

दो वर्ष पूर्व ही रवि का विवाह हुआ था। अक्सर वह पत्नी और मां से फोन पर बात करता था। सोमवार को भी सुबह 11 बजे रवि ने फोन कर मां रेखा सिंह और पत्नी प्रियंका से बात किया था। मां से उनका और पिता का हाल-चाल पूछा। एक बजे पत्नी ने फोन किया तो रवि ने कहा कि फोन रखिए ऑपरेशन पर जा रहा हूं। रात आठ बजे वापस आकर बात करुंगा।

ऑपरेशन पर जाने की बात को लेकर सभी उसके फोन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में रवि सिंह को गोली लग गई। शाम को पांच बजे रवि के साथी आकाश ने उनके पिता संजय सिंह को फोन कर जानकारी दिया की रवि को गोली लगी है।

रवि ने फोन पर ऑपरेशन पर जाने की बात कही थी। ऑपरेशन पर जाने की बात सुनने के बाद से परिजन बेचैन हो गए थे। शाम को गोली लगने की सूचना पर सभी ईश्वर से सलामती की कामना करने लगे। पिता संजय सिंह फोन कर पुत्र की खबर लेते रहे। परिजनों ने बताया कि रात एक बजे कंपनी के कर्नल ने फोन कर रवि के शहीद होने की सूचना दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 

Shaheed Ravi's last words in Baramulla Encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर वापस आऊंगा तो एक साथ मिलकर त्योहार मनाएंगे

शहीद रवि अंतिम बार अपने घर 13 फरवरी 2020 को चचेरे भाई  आदर्श सिंह की शादी में आए थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस लौटते समय उन्होंने परिजनों, दोस्तों से दीपावली पर आने का वादा किया था। पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 

सोशल मीडिया पर फोटो लगाकर दी गई श्रद्धांजलि

जवान के शहीद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, पर सोशल मीडिया पर सोमवार की रात से ही लोगों ने रवि की शहादत पर गर्व करते हुए श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। हर कोई जवान रवि की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि देता रहा। फेसबुक, व्हाट्स ऐप, ट्वीटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिर्जापुर जिले के लोगों ने फोटो लगाकर शहीद को नमन किया।

शहीद रवि सिंह की शहादत पर क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को न केवल गर्व है बल्कि सभी की जुबान से एक ही शब्द निकल रहा है कि माटी के लाल को शत शत नमन। अमर रहें रवि सिंह। भगवान परिवार को सहनशक्ति दें। क्षेत्र में आतंकी मुर्दाबाद व अमर शहीद रवि सिंह अमर रहे के गगन भेदी नारे लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed