{"_id":"62c48767040f755d42595b36","slug":"seven-sdms-will-take-over-the-command-of-the-examination-center-mirzapur-news-vns6624807137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात एसडीएम संभालेंगे परीक्षा सेंटर की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात एसडीएम संभालेंगे परीक्षा सेंटर की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने छह जुलाई को दो पालियो में होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें सात हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होने कहा कि सात उप जिला मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रत्येक सेंटर पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा दो पर्यवेक्षक भी रहेंगे। उन्होने बताया कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार इलेक्ट्रानिक दुकानें, फोटो स्टेट व साइबर कैफे आदि बंद रहेंगे। परीक्षार्थियो से कहा कि वे अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुॅचे। उन्होने बताया कि प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश कर सकेंगे। विशेष परिस्थिति में साढ़े नौ बजे के बाद किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इसी प्रकार दूसरी पाली में एक बजे से प्रवेश कर सकेगे। ढाई बजे के बाद किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेेश नहीं कर सकेंगे। सभी परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जायेगी तथा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा होगी। बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि रहेंगे। जिनके पास विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र रहेगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र तथा एक अन्य कोई भी परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बैठक में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ देवराज यादव, प्राचार्य केबी कालेज डा. एके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थ ित रहें।