{"_id":"5db4907e8ebc3e014f25fd8a","slug":"seven-policemen-suspended-for-being-absent-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः गैरहाजिर रहने और लापरवाही में सात पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः गैरहाजिर रहने और लापरवाही में सात पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 26 Oct 2019 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर जिले में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पांच पुलिसकर्मियों और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो मुख्य आरक्षियों को एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली थी कि पुलिस लाइन और थानों से कुछ पुलिसकर्मी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं।
एसपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची मंगाई। इसमें पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप, कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, अहरौरा थाने पर तैनात कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, जिगना थाने पर तैनात कांस्टेबल अवधेश यादव, कटरा कोतवाली में तैनात अखिलेश यादव का नाम सामने आया। इस पर सभी को निलंबित कर दिया।
एसपी ने धनतेरस और दीपावली के लिए सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया था। शहर कोतवाली में तैनात दो मुख्य आरक्षी विशाल यादव और मनोज यादव ड्यूटी में लापरवाही बरतते मिले। इस पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि ड्यूटी का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले निलंबन, फिर आदेश वापस
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सदन कुमार चतुर्वेदी को भी लंबे समय से गैर हाजिर रहने पर निलंबित कर दिया था। बाद में जानकारी हुई कि वह गंभीर बीमारी के कारण अनुपस्थित चल रहे हैं। इस कारण पुलिस अधीक्षक ने आदेश वापस ले लिया।