फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven policemen including the inspector suspended

Mirzapur News: दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 02 Aug 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Seven policemen including the inspector suspended
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने, वसूली तथा अन्य गंभीर आरोपों की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बृहस्पतिवार को एक दरोगा, चार मुख्य आरक्षी और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया। साथ ही इस मामले में विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दो बार में विभिन्न थानों में तैनात 47 कारखास को लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गलत कार्यों में संलिप्त पुलिस कर्मियों की सूची बनाने का काम जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने सात पुलिसकर्मियाें को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कछवां थाना क्षेत्र में हाल ही में जमीन संबंधी विवाद में हुई हवाई फायरिंग के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर बीट दरोगा संजय कुमार तथा मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया। इसके अलावा थानों में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली किए जाने तथा काम में लापरवाही बरते जाने की शिकायत मिलने पर शहर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी जियाउद्दीन, आरक्षी सुनील यादव, आरक्षी अनुराग यादव, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी इंद्रजीत सिंह, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी पीयूष कुमार मिश्र को भी निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी ड्यूटी करने में आनाकानी कर रहे थे। काम में लापरवाही बरतने पर उनको निलंबित किया गया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि कछवां थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर बीट दरोगा, मुख्य आरक्षी और अन्य गंभीर आरोप संज्ञान में आने पर बाकी लोगों को निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed