{"_id":"62cdcb087c6ac554d86716f6","slug":"seven-killers-arrested-in-firing-case-mirzapur-news-vns6636888154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने के मामले में सात हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने के मामले में सात हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव में मिट्टी खोदाई करने का विरोध करने पर चली गोली से एक की मौत और दूसरे के घायल होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे आठ हत्यारोपियों में सात को देवरी हनुमान मंदिर पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक नाली बंदूूक को भी बरामद कर लिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को पुुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।
रविवार की रात को मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मिट्टी निकालने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष राजेश कुमार यादव के घर पर पहुंचा। जहां दोबारा विवाद हो गया। वहां पर विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने एक नाली बंदूक से फायर कर दिया। इसमें राकेश यादव (42) और उनके छोटे भाई चंद्रशेखर उर्फ चंद्रलेप यादव (38) को जांघ में गोली लगी। दोनों को सीएचसी विंध्याचल के बाद मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय राजेश यादव की मौत हो गई। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रमेश की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसमें सात आरोपितों कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू, ईश्वरी प्रसाद उर्फ गप्पू, शमशेर सिंह उर्फ पप्पू, गुड्डू उर्फ योगेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, पप्पू उर्फ करीम अली को देवरी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी रज्जू सिंह फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लाइसेंस होगा निरस्त, लगेगा गैंगस्टर
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी ईश्वरी प्रसाद ने ही अपने लाइसेंसी एक नाल बंदूक से गोली चलाई है। बंदूक को बरामद कर लिया गया है। उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।