{"_id":"583c6df44f1c1b0e1ede55fd","slug":"server-down-nowhere-open-the-shutter-of-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन तो कहीं नहीं खुले एटीएम के शटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन तो कहीं नहीं खुले एटीएम के शटर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर लगी लंबी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दो दिन बंदी के बाद खुले बैंक के बाहर ग्राहकों की लंबी कतार भोर से ही लगी रही। सुबह 10 बजे बैंक खुलने के पूर्व ही विभन्न बैंकों एवं एटीएम के बाहर ग्राहकों की कतार लग गई थी। कई स्थानों पर लेन-देन को लेकर के बैंक कर्मियों से काफी नोंकझोंक भी हुई। अधिकांश बैंकों में रुपया समाप्त हो जाने व एटीएम पर ताला लटकने के कारण पैसे के लिए ग्राहकों को अपने पैसे के लिए भटकना पड़ा। बैकों व एटीएम से पैसा नहीं मिलने से किसानों की खेती-किसानी चौपट होती चली जा रही है।
मड़िहान: क्षेत्र के करीब एक दर्जन बैंक शाखाओं के बाहर सुबह ही बड़ी संख्या में खाताधारक पैसा निकालने पहुंचे थे। कुछ बैंकों से ग्राहकों को दो हजार रुपये का नोट दिया जा रहा था, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं, वहीं अधिकांश बैंकों के सर्वर डाउन होने से बड़ी संख्या में ग्राहकों को भुगतान नहीं हो पाया। क्षेत्र के अधिकांश बैंकों के एटीएम के शटर विगत नौ नवंबर से ही नहीं उठे हैं, जिससे ग्राहकों में आक्रोश है।
जमालपुर : ब्लाक जमालपुर में करीब डेढ़ दर्जन से ऊपर बैंक शाखाओं में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतार लग गई थी। बैंकों से किसी को एक हजार तो किसी को दो हजार तो किसी को पांच सौ रुपये का भुगतान हो पा रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक में पर्याप्त पैसा ही नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जमालपुर बाजार में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा पर सुबह से ही लंबी कतार में खड़ी तेतरियां गांव की 35 वर्षीय रीता देवी दोपहर में दो बजे बेहोश होकर गिर पड़ी, आनन फानन में लोगों ने मुंह धुलाया तब जाकर होश आया और परिजन आकर उसे घर ले गए।
कछवां संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कछवां में स्थित आधा दर्जन बैंक शाखाओं पर ग्राहकों का रेला उमड़ पड़ा। परेड वार्ड के बैंक आफ बड़ौदा के बाहर कतार में खड़ी मितई गांव की 60 वर्षीय सरोजा देवी बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे पुलिस के जवानों ने पानी पिलाकर बैंक के अंदर भेजा और बैंक से ढाई हजार का भुगतान किया गया। दो दिन बाद बैंकों व एटीएम के खुलने से कमोबेश यही हालात जिले के चुनार, लालगंज, हलिया, छानबे आदि स्थानों पर भी दिखे।