माई की छवि देख निहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का का तांता लगा रहा। गंगा में डूबकी लगाने के बाद श्रद्घालु डलिया में पूजन सामग्री लेकर भक्त लंबी कतार में खड़े रहे। विंध्याचल धाम से सटी गलियों में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। विंध्धाम क्षेत्र की सभी गलियां आस्थावानों से पटी रही।
कतार में खड़े श्रद्घालु माता का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। मंदिर के गुंबद व हवन कुंड की परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं छत पर शहनाई की गूंज के बीच लोग मुंडन संस्कार चलता रहा।
विंध्य दरबार में नवरात्र की सप्तमी पर महिलाओं ने कढ़ाई चढ़ाया। मेला क्षेत्र में जगह-जगह कढ़ाई चढ़ाकर महिलाएं हलवा-पूड़ी बनाई गई। विंध्याचल धाम के बरतर तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, थाना गली, गंगा घाट गली सहित कई अन्य स्थानों पर कढ़ाई को चढ़ाकर प्रसाद बनाने के लिए होड़ मची रही।