{"_id":"620007b3cddd33068f3db6e8","slug":"secondary-schools-will-open-with-full-capacity-mirzapur-news-vns6373131192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं का संचालन अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार ककोविड-19 प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों, कक्षा एक से लेकर डिग्री कॉलेज तक को बंद कर दिए गए थे। शिक्षण संस्थाओं को रविवार तक बंद किया गया था। इसके बाद रविवार को जारी निर्देश में कहा गया कि कक्षा 9 से 12 तक व उच्च कक्षाओं का संचालन 7 फरवरी से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगी। कोई रोस्टर नहीं होगा। हां, कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। सभी बच्चों से कहा गया है कि वह मॉस्क लगाकर और हैंड सैनिटाइजर साथ में लेकर ही विद्यालय आएं। विद्यालय संचालकों से कहा गया है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाओं का संचालन कराएं। परिसर में सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से अनुपालन किया जाए। साथ ही विद्यालय की तरफ से भी हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए, ताकि जो लोग सैनिटाइजर न ला सकें, वे अपना हाथ सैनिटाइज करके ही विद्यालय में प्रवेश करें। अभिभावकों के लिए भी कहा गया है कि वे ऐसे बच्चों को विद्यालय न भेजें, जिन्हें खांसी, सर्दी, जुकाम या हल्के बुखार के लक्षण हैं। उधर, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं तो 7 फरवरी से खुल जाएंगी, लेकिन कक्षा एक से आठ तक विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे। उनके लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होता रहेगा। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अभी इन कक्षाओं के लिए शासन स्तर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। निर्देश आने के बाद ही उसके अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।