फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SCST case filed against four people

चार लोगों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
SCST case filed against four people
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी युवक की तहरीर पर सोमवार की रात में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घायल युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार कराया। मामले की जांच सीओ लालगंज कर रहे हैं।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी दीपक कोल ने सोमवार की देर शाम तहरीर देकर बताया कि सुबह 10 बजे अपने दो बकरियों को बंधी से पानी पिलाकर वापस आ रहा था। जैसे ही वनोदय पब्लिक स्कूल के पास पंहुचा था कि गांव निवासी भइया राम पटेल, मुंदर, ललित, राममूरत रोककर जाति शूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से वह घायल हो गया। जिस पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ एससी-एसटी समेत मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घायल युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल ने घायल का उपचार किया। मुदकमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। एससी एसटी मामले की जांच सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed