{"_id":"6704d37543a44f169508eb68","slug":"scorpio-belonging-to-visitor-to-vindhyachal-caught-fire-due-to-short-circuit-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: विंध्याचल दर्शन करने जा रहा था पूरा परिवार, स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; बाल- बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: विंध्याचल दर्शन करने जा रहा था पूरा परिवार, स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; बाल- बाल बचे लोग
Tue, 08 Oct 2024 12:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:09 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में विंध्याचल धाम जा रही स्कॉर्पियों में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में किसी हताहत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तत्कार सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। स्कॉर्पियो सवार आठ लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
चंदौली के मुगलसराय निवासी राजकुमार पटेल अपने परिवार के साथ निजी वाहन स्कॉर्पियों से विंध्याचल दर्शन पूजन हेतु जा रहे थे। थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत प्रतापपुर टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियों में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी, थाना अदलहाट पुलिस व फायर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया गया। घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। स्कॉर्पियों सवार सभी आठ दर्शनार्थी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन