फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scorched woman's death, two arrested

झुलसी महिला की मौत, दो गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Scorched woman's death, two arrested
लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर समसदिया गांव निवासी झुलसी महिला की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। झुलसी महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रमवंती देवी पत्नी दीनानाथ 23 मार्च को आग से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजन उपचार के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को अन्यत्र रेफर कर दिया था। परिजनों ने उपचार के लिए महिला को वाराणसी में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात महिला की मौत हो गयी। रमवंती का आरोप था कि देवर समेत चार लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। रमवंती के पुत्र अनिल कुमार मौर्या ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला के बयान के बाद लालगंज पुलिस ने महिला के देवर समेत चार लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चौकी संतनगर प्रभारी दयाशंकर ओझा ने दीपनगर बाजार के पास से दो आरोपितों परमहंस और विश्वजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों के तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार को सुबह पुलिस ने दो अन्य आरोपियों लीलावती व गोविंद निवासी कलवारी माफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed