फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooter rider dies in accident

ट्रेलर से कुचलकर स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies in accident
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मंगरहा बाजार माता शांति इंटर कालेज के पास शनिवार की दोपहर टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अगर व्यक्ति ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

क्षेत्र के टैकोर निवासी 50 वर्षीय राजेश पुत्र कामेश्वर अपनी स्कूटी से चुनार के कछवां की ओर जा रहे थे। अचानक स्कूटी फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिर गए। तभी आ रही तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे अदलपुरा चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की गोला बाजार में कपड़ा सिलाई की दुकान है। मृतक को एक पुत्र अनिकेत है, जो टीसीआई कंपनी में इंजीनियर है। एक पुत्री माधुरी स्नातक की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed