फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schools from class I to VIII will open from today

आज से खुलेंगे कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल

Sun, 13 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Schools from class I to VIII will open from today
मिर्जापुर। कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर होने के चलते 14 फरवरी से नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालयों को खोलने के आदेश सरकार ने दिए हैं। नगर के साथ ही जिले के आसपास के निजी विद्यालयों के प्रबंधन ने रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद बंद पड़े क्लास रूम को खोल कर सैनिटाइजेशन से लेकर कमरों के टेबल-बेंच पर जमे धूल के परतों को झाड़-पोछ कर सफाई करवाया। हालांकि नौं से 12 वीं, स्नातक स्तर के विद्यालय पहले ही खुल चुके हैं। साथ ही हेल्प डेस्क की स्थापना, थर्मल स्केनिंग आदि के इंतजाम कराये गए। ताकि नन्हें छात्र-छात्राओं के आने पर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत होने पर राहत प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

नगर के कई निजी स्कूलों के साथ ही नगर के अन्य विद्यालयों में भी चहल पहल रही। हालांकि बड़ी कक्षाओं के संचालन के कारण विद्यालयों में पहले ही आवागमन व व्यवस्था होती रही। घरों में रहते-रहते उब चुके बच्चों ने भी रविवार को अपने बैग, बेतरतीब पड़े किताबों व कापियों को अपने बैग में व्यवस्थित किया। वे दिन भर कर स्कूल जाने की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed