{"_id":"6f52b4fb59c5a81910ef906e9d8e321f","slug":"schemes-offer-to-needed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाएं अधिकारी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में संचालित योजनाओं का लाभ दलित, शोषित और पात्र व्यक्तियों को सहजता से मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मंडल के सभी अधिकारी सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करें। अधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। यह बातें शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहीं।
नगर क्षेत्र के पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग के कार्यों का स्थलीय सत्यापन करें। आयुक्त ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया।
उन्होंने राजकीय निर्माण निगम का कार्य खराब पाए जाने और उनकी बैठक में उपस्थित न होने के कारण परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम का स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, हरित क्रांति, पारदर्शी किसान योजना, शंकर बीज वितरण, एकीकृत बागवानी मिशन, एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
इसके अलावा राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सर्वशिक्षा अभियान, पेयजल योजना, समाज कल्याण निगम, छात्रवृत्ति, वृद्धा, विधवा और समाजवादी पेंशन, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, नि:शुल्क बोरिंग, लोहिया गांव, कृषक बीमा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, ग्रामीण आवास, आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मिर्जापुर राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र संजय कुमार, जिलाधिकारी भदोही प्रकाश बिंदु, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त सहित मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश ः बैठक में मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी राजस्व वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि, तालाब तथा चकरोड पर से अवैध कब्जा तत्काल हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापार कर की वसूली की स्थिति खराब पाए जाने पर संयुक्त आयुक्त व्यापार कर से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। संयुक्त आयुक्त व्यापार कर कार्पोरेट का वसूली कम पाए जाने के कारण उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देेश दिया।