फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schedule released for scholarship applications

Mirzapur News: छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जारी हुई समय-सारिणी

Sat, 01 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Schedule released for scholarship applications
मिर्जापुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत जिले के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। पात्र छात्र-छात्राएं पोर्टल पर निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की प्रक्रिया 11 अगस्त से प्रारंभ होगी। शिक्षण संस्थानों की ओर से ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन, विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से आवेदनों का अग्रसारण किया जाएगा। इंटरमीडिएट से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 सितंबर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलाई जाएगी। शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध एजेंसियों की ओर से आवेदन सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और पात्र आवेदनों के अग्रसारण की कार्रवाई की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि जनवरी में भेजी जाएगी।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए आवेदन, सत्यापन एवं अग्रसारण की समस्त कार्रवाई समय से पूरी करने की अपील की है। - दिलीप कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed