फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sarvi and Sudhi topped in 10th

10 वीं में सार्वी व सुधि रही अव्वल

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sarvi and Sudhi topped in 10th
मिर्जापुर। सीआईएससीई बोर्ड की दसवीं का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिले में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर की सार्वी श्रीवास्तव व सुधि गुप्ता ने 96. 60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के अंशनारायण चतुर्वेदी व मानसी बरनवाल दूसरे स्थान पर रहे। प्रतिशत के हिसाब से इस विद्यालय के विद्यार्थी तालिका में ऊपर रहे।
विज्ञापन

इसी विद्यालय के अंशनारायण चतुर्वेदी व मानसी बरनवाल ने 95. 2 प्रतिशत अंक हासिल किया और दूसरे स्थान पर रहे। तानिष्का केसरवानी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। सेंट मेरीज के प्रत्यादित्य सिंह 92. 80 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। इसी विद्यालय के चार विद्यार्थी 91. 60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। इसमें दिव्यांश पांडेय, सादिया असीम, प्रीत त्रिपाठी व आयुष कुमार त्रिपाठी रहे। इसी प्रकार विद्यालय में स्वतंत्र प्रताप सिंह व रोशन कुमार पांडेय 91. 40 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में इस बार 10 वीं में एक सौ 36 तो सेंट मेरीज में एक सौ 82 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

जज बनना चाहती है सार्वी तो सुधि सीए
सार्वी श्रीवास्तव क्लैट करने के बाद जज बनना चाहती है। इसके लिए वह तैयारी कर रही है। पिता विष्णु श्रीवास्तव व्यवसायी हैं तो मां सारिका श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। उन सभी का पूरा सहयोग सार्वी को मिलता है। इसी प्रकार सुधि गुप्ता सीए करना चाहती है। इसके लिए वह कामर्स से इंटर करने के बाद ही तैयारी करने का मन बना रही है। उसके पिता दीपक कुमार गुप्ता भी व्यवसायी हैं। जबकि दिव्यांश पांडेय इंजीनियरिंग करने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 वीं के मेधावी
सार्वी श्रीवास्तव 96. 60 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
सुधि गुप्ता 96. 60 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
अंशनारायण चतुर्वेदी 95. 20 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
मानसी बरनवाल 95. 20 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
तानिष्का केसरवानी 95. 00 सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर
प्रत्यादित्य सिंह 92. 80 सेंट मेरीज स्कूल
दिव्यांश पांडेय 91. 60 सेंट मेरीज स्कूल
सादिया असीम 91. 60 सेंट मेरीज स्कूल
प्रीत त्रिपाठी 91. 60 सेंट मेरीज स्कूल
आयुष कुमार त्रिपाठी 91. 60 सेंट मेरीज स्कूल
स्वतंत्र प्रताप सिंह 91. 40 सेंट मेरीज स्कूल
रोशन कुमार पांडेय 91. 40 सेंट मेरीज स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed