फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sardar Patel's birth anniversary Remember

सरदार पटेल की जयंती पर किया याद

Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 31 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary Remember
क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कालेज में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं सरदार पटेल जयंती शनिवार को मनाया गया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई जयंती के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के कृतित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने मनोहारी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। समारोह के दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्नातक विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से सरदार पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ही ऐसे नेता थे, जो स्वतंत्रता के बाद गृह मंत्री के रूप में छह सौ रियासतों को मिलाकर देश की अखंडता कायम की। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सरदार पटेल न्याय और सम्मान के प्रति दृढ़ थे, वह हमेशा किसानों के उत्थान की बात करते थे। उधर विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा सिंह, करिश्मा सिंह, सोनल सिंह, विभा देवी, अंजना सिंह को अपनी-अपनी कक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। दसवीं में ज्योति यादव और इंटर में सुमन देवी सहित अभिषेक सिंह, रूपा पटेल, उपासना सिंह, अस्मिता सिंह के सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवमणि सिंह व संचालन डा. जीउत राम सिंह ने किया। श्याम नारायण सिंह, राजीत सिंह, उदय सिंह, पंचम सिंह, जय सिंह, राम आसरे, शिव प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed