{"_id":"625dba25ec848007595adb5f","slug":"sanitation-soldiers-honored-mirzapur-news-vns649014458","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सैनिकों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सैनिकों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता सैनिकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही विश्व विरासत दिवस पर सुबह छह बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में साफ - सफाई भी की।
भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने 25 स्वच्छता सैनिकों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में छुआछूत का कोई स्थान नहीं है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि स्वच्छता भक्ति से भी बढ़कर है। अध्यक्षता स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय सिंह राठौर ने की। संचालन स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रसून पुजारी ने किया। जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, श्याम सुंदर केसरी, जिला महामंत्री रवि पांडेय, जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव, संजय यादव, पिंकी सिंह, आभा सिंह पटेल, शिव कुमार राय, झन्ना लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।