{"_id":"6ac5560165a13cfb8b0b043d","slug":"samuh-sakhis-staged-a-protest-and-submitted-a-seven-point-memorandum-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162601-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समूह सखियों ने प्रदर्शन कर सौंपा सात सूत्री ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समूह सखियों ने प्रदर्शन कर सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद सात सूत्री मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
समूह सखियों ने नियमित और सम्मानजनक मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। साथ ही सभी समूह सखियों का मानदेय उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में भेजने और लगातार कार्य कर रहीं समूह सखियों को ब्लॉक या मिशन स्तर पर नियमित कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में सहाना खातून, कुसुम गिरी, सरोज देवी, सुमन देवी, राधिका, रेनू देवी, जानकी यादव और मंजू देवी समेत बड़ी संख्या में समूह सखियां शामिल रहीं।