फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sample of 24 including 15 of infected Jamati village sent for test

संक्रमित जमाती के गांव से 15 समेत 24 का भेजा सैंपल

Sat, 18 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
sample of 24 including 15 of infected Jamati village sent for test
दीक्षितपुर में थर्मल स्कैनर से टेस्ट करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले में तीसरे जमाती के संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके गांव और आस-पास के लोगों का सर्वे करने के बाद सर्दी-जुकाम के लक्षण वाले 15 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल में आने वाले गैर प्रांत के नौ लोगों को सैंपल लिया गया। जिन्हें खांसी व बुखार आदि की शिकायत थी। शुक्रवार को तीसरे संक्रमित जमाती के परिवार के 17 लोगों का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित तीन जमाती का इलाज विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बने आईसोलेश वार्ड में चल रहा है। आईसालेशन में भदोही का एक संक्रमित मरीज है जो बिहार कर रहने वाला है। दो दिन पूर्व कोराना संक्रमित पाए गए जामती के गांव चुनार के दीक्षितपुर के आस-पास एक किमी के क्षेत्र केे सैनिटाइज्ड किया गया है। गांव के सभी मार्ग को सील कर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। गैर प्रांत से आने वाले नौ लोग शनिवार को मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क हेल्प कक्ष में जांच कराया गया। सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत होने पर नौ लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया। कैलहट, स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्ययी छह टीमें घर-घर जाकर लोगों का थर्मल स्कैनर से जांच किया। टीम ने दीक्षितपुर और उसके- आस-पास के ग्रामीणों की जांच किया। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. अरुन कुमार वर्मा की टीम ने सर्वे के दौरान सर्दी-जुकाम और खांसी आदि लक्षण मिलने वाले 15 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोराना संक्रमित पाए जाने के बाद चुनार के दीक्षितपुर गांव के चारो ओर एक किमी के दायरे में शुक्रवार को सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अयज कुमार ने बताया कि रविवार को गांव में दोबारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर जाकर जांच की जाएगी। टीमें ग्रामीणों की जांच कर उन्हें घर में रहने की नसीहत दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार के बंदियों समेत 15 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 12 अप्रैल को जिले से जिला कारागार के चार बंदी, स्वास्थ्यकर्मी, सर्दी-जुकाम से ग्रसित लोग व अन्य का लेकर कुल 25 लोगों को सैंपल भेजा गया था। इसमें 15 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात आया। 15 लोगों रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली।
ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- चार पाजिटिव (तीन जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 -जमाती- दो मस्जिदों में है।
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
17 - पाजिटिव आए परिवार के सदस्य (रिपोर्ट निगेटिव आई)
04- जमाती के संपर्क में आए (रिपोर्ट निगेटिव आई)
65-(अजमेर और दिल्ली से लौटे लोग चुनार के विद्यालय में)
17- (तीसरे पाजिटिव जमाती के परिवार के सदस्य)
07-(जौनपुर से लौटा युवक, छह गैर प्रांत से आए लोग)
...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed