फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samman Nidhi will be recovered from three thousand farmers

तीन हजार किसानों से वसूली जाएगी सम्मान निधि

Wed, 01 Dec 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will be recovered from three thousand farmers
मिर्जापुर। किसान सम्मान निधि का दुरुपयोग करने वालों पर अब शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शासन ने जिले में किसान सम्मान निधि लेने वाले ऐसे तीन हजार किसानों का नाम जिले को भेजा है जो आयकर दाता भी हैं। शासन ने ऐसे किसानों से सख्ती से वसूली करने का निर्देश दिया है। पीएम के निर्देश पर पात्र किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक किसान सम्मान निधि देने का निर्देश दिया गया था। उनको तीन बार में दो- दो हजार रुपये कर यह राशि देने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया। जिले में लगभग तीन लाख 49 हजार किसानों को इस राशि का भुगतान किया जा रहा था। इसके बाद शासन ने उन किसानों की जांच कराई जो कि आयकर दाता भी थे। आनलाइन ट्रांजेक्शन होने के कारण इस गड़बड़ी को शीघ्र ही पकड़ लिया गया और उसके बाद अब यह कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें अभी इस प्रकार के और भी किसान शामिल हो सकते हैं जो आयकर दाता हैं लेकिन किसान सम्मान निधि का भी लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed